उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन ने की नड्डा से मुलाकात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

उपराष्ट्रपति उम्मीदवार राधाकृष्णन ने की नड्डा से मुलाकात

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। 

इससे पहले राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर राजग के कई सांसदों के साथ बैठक की। इसमें भाजपा सांसद कंगना रनौत, रेखा शर्मा, किरण चौधरी और कमलजीत सहरावत शामिल थे। इस दौरान सभी सांसदों ने राधाकृष्णन का अभिनंदन किया। इसके साथ ही सीपी राधाकृष्णन ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button