City
ईडी के खिलाफ 26 को कांग्रेस का शांतिपूर्ण सत्याग्रह

रायपुर(realtimes) ईडी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कांग्रेस 26 को शांतिपूर्ण सत्यग्रह करेगी। आपको बता दें कि, इसी दी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी के समक्ष पेश होंगी। कांग्रेस ने राजधानी रायपुर के गांधी मैदान स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन किया है। यह सत्याग्रह सुबह 10 बजे से शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा, जब तक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से बाहर नहीं आ जाती है।



