आज विधानसभा घेरेगी भाजपा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आज विधानसभा घेरेगी भाजपा

रायपुर(realtimes) राज्य सरकार के खिलाफ आज भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी. भाजपा नेता-कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए दोपहर 12 बजे पंडरी स्थित एलआईसी भवन के पास एकत्रित होंगे.

प्रदेश भाजपा राजधानी समेत प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, नशे का बढ़ता कारोबार, माफियाओं की दंबगई, चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं, चोरी, हत्या और लूट जैसे मामले को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है.

इस प्रदर्शन में पांच हजार से अधिक से लोगों की मौजूदगी रहेगी. उल्लेखनीय है कि भाजपा के विधानसभा घेराव की चेतावनी के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं.

विधानसभा जाने वाले मुख्य मार्ग पंडरी से लेकर लोधीपारा चौक तक बैरिकेड्स लगाए गए हैं. पुलिस प्रशासन ने सैकड़ों की संख्या में जवानों की तैनाती की है, वहीं मोवा से लेकर लोधीपारा चौक तक मार्ग को परिवर्तित भी कर दिया है.

Related Articles

Back to top button