अमृतपाल के समर्थन में रैली निकालने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

रायपुर। अमृतपाल के समर्थन में रैली निकालने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दिलेर सिंह रंधावा समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आपको बता दें कि, पुलिस ने बिना आदेश के रैली निकालने पर नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब देने आज सुबह 11 बजे तक का समय था।
दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी।
थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। ।
गिरफ्तार आरोपी
01. दिलेर सिंह रंधावा पिता अवतार सिंह उम्र 46 साल निवासी गुरूद्वारे के पीछे श्यामनगर तेलीबांधा रायपुर।
02. मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू पिता बलबीर सिंह उम्र 40 साल निवासी गुरूद्वारा के पास हीरापुर कबीरनगर रायपुर।
03. हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा पिता महेन्दर सिंह उम्र 44 साल निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।
04. हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू पिता अवतार सिंह उम्र 42 साल निवासी निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।



