
अमरनाथ गुफा के आसपास फंसे 15 हजार श्रद्धालुओं को ITBP ने किया रेस्क्यू
आईटीबीपी ने कहा कि कल शाम एक दम आई बाढ़ के कारण पवित्र अमरनाथ गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश तीर्थयात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित किया गया है। ITBP ने मार्ग खोलने और सुरक्षा दलों को निचली पवित्र गुफा से पंजतरणी तक विस्तारित किया है। करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अमरनाथ गुफा से एक से दो किलोमीटर के दायरे में फटा बादल
अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे बादल फटा। जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के आसपास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। यात्रियों को पवित्र गुफा के पास फंसे से पंचतरणी ले जाया गया है।
बादल फटने से हुआ भारी नुकसान, चारों तरफ तबाही का मंजर
बादल फटने के बाद पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट बगए। इसके अलावा दो से तीन लंगर भी बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। दर्जनों श्रद्धालु लापता हैं। पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं के बहने की आशंका है। उनकी तलाश जारी है।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस और NDRF ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
- 0194 2313149
- 0194 2496240
- 9596779039
- 9797796217
- 01936243233
- 01936243018



