अब यूके की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ केस करेंगे ललित मोदी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

अब यूके की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ केस करेंगे ललित मोदी

 नई दिल्ली
राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जिस तरह से उन्होंने चुनावी रैली में एक भाषण दिया था,जिसकी वजह से कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई। अब आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी ने भी राहुल गांधी के इस बयान के चलते उन्हें कोर्ट में घसीटने का फैसला लिया है। दरअसल मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी और कहा था कि आखिर क्यों सभी चोरों का सरनमे मोदी होता है। ललित मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ यूके की कोर्ट में केस करने का फैसला लिया है। ललित मोदी ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कई ट्वीट करके राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।

 ललित मोदी ने ट्वीट करके लिखा आए दिन कोई टॉम-डिक और गांधी का साथी बार-बार कहता है कि मैं न्याय से भाग रहा हूं। आखिर कैसे, आखिर कब मुझे किसी कोर्ट ने दोषी करार दिया। पप्पू ऊर्फ राहुल गांधी जोकि अब आम नागरिक हैं, उनकी तरह नहीं हूं। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं के पास कोई काम नहीं, उन्हें या तो इसके बारे में पता नहीं हैं या फिर वह बदले की राजनीति कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि ये लोग कुछ पुख्ता सबूत के साथ आएंगे।
 

Related Articles

Back to top button