मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा,कंपनी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस,जानें आपको कितना एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) होटल से खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाला ‘ऑनलाइन’ मंच जोमैटो ने चुनिंदा बाजारों में अपने शुल्क को 25 प्रतिशत बढ़ाकर 4 रुपये से 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है.कंपनी के ऐप के मुताबिक उसने अपनी अंतर-शहरी फूड डिलिवरी सर्विस ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ को भी रोक दिया है.जोमैटो के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर पीटीआई से कहा,”यह एक कारोबारी कदम है जिन्हें हम समय-समय पर विभिन्न कारकों के आधार पर लेते हैं”

इन शहरों लागू होंगी बढ़ी हुई दरें

कंपनी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मंच शुल्क में बढ़ोतरी दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर),बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में लागू होगी.

अगस्त से प्रति ऑर्डर मंच शुल्क लेना किया था शुरू

जोमैटो ने पिछले साल अगस्त में प्रति ऑर्डर मंच शुल्क लेना शुरू किया था. उस समय यह 2 रुपये प्रति ऑर्डर था.इससे धीरे-धीरे बढ़ाकर अब 5 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया गया है.इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी कंपनी स्विगी पहले से ही प्रति ऑर्डर 5रुपये का शुल्क लेती है.

Related Articles

Back to top button