मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘Zee Entertainment’ को पहली तिमाही में 53.42 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा

नई दिल्ली: प्रमख मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 53.42 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ। इसका कारण कल्वर मैक्स के साथ उसके विलय से जुड़ी लागत को बताया गया है।तिमाही के दौरान कल्वर मैक्स के साथ विलय पर कंपनी को 70.64 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आया। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड (जील) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी ने पिछले साल समान तिमाही में 106.60 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इसकी कुल आय 6.46 प्रतिशत बढक़र 1,998.26 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,876.84 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने कहा है, सामग्री, विपणन और प्रौद्योगिकी की लागत में वृद्धि से उसका मार्जिन प्रभावित हुआ। जून तिमाही में कुल खर्च 16.5 फीसदी बढक़र 1,926.97 करोड़ रुपये रहा।

Related Articles

Back to top button