Wrestlers Protest: WFI हो सकता है सस्पेंड, पहलवानों के प्रदर्शन में अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की एंट्री - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Wrestlers Protest: WFI हो सकता है सस्पेंड, पहलवानों के प्रदर्शन में अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की एंट्री

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। हाल ही में पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने अपने मेडल्स गंगा नदी में बहाने का फैसला लिया जिसके लिए वे हरिद्वार में हर की पौड़ी पहुंचे हालांकि किसान नेता नरेश टिकैत ने उन्हें मेडल बहाने से रोक लिया। साथ ही नरेश टिकैत ने पहलवानों से पांच दिन का समय लिया है।

अब इस प्रदर्शन में रेसलिंग के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) ने अपना बयान जारी कर दिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) की तरफ से कहा गया है कि अगर 45 दिनों के अंदर भारतीय कुश्ती महासंघ  के चुनाव नहीं होते हैं तो WFI को आगे के मैचों के लिए सस्पेंड किया जा सकता है।

पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार की निंदा

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने कहा कि हमने भारत की स्थिति पर नजर रखी है, जहां पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का विरोध कर रहे हैं। अंतिम दिनों की घटनाएं और भी चिंताजनक हैं। इसके विरोध मार्च शुरू करने के लिए पहलवानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। UWW पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार की निंदा करता है और अब तक की जांच के परिणामों पर भी निराशा व्यक्त की है। साथ ही UWW ने अधिकारियों से आरोपों की गहन और निष्पक्ष जांच करने को भी कहा है।

पहलवानों के साथ मीटिंग करेगा UWW

संगठन की तरफ से कहा गया है कि इस स्थिति की शुरुआत से पहले ही हो चुका है, UWW पहलवानों के साथ एक मीटिंग आयोजित करेगा। IOA और WFI की एड-हॉक कमेटी से UWW अगली ऐच्छिक आम सभा के बारे में और जानकारी का अनुरोध करेगा। इसके बाद अगर 45 दिन के अंदर चुनाव नहीं होते हैं तो महासंघ को निलंबित भी किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो एथलीटों को भारतीय ध्वज के बिना प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है।

Related Articles

Back to top button