
निराशाजनक था सत्र: जयराम रमेश
जयराम रमेश ने कहा कि ये निराशाजनक सत्र था, क्योंकि हम मुद्दे उठा नहीं पाए, खासतौर से अग्निपथ, पर हमने इतने नोटिस दिए। सीमा पर जो हमारी चुनौतियां हैं, उस पर हमने कई नोटिस दिए और कई-कई राज्यों से संबंधित मुद्दे थे, जिनपर हमने नोटिस दिया था, उस पर चर्चा नहीं हो पाई। कांग्रेस ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि पर शुक्र है कि वेंकैया नायडू जी के अलविदा के बहाने से प्रधानमंत्री ने एक घंटा राज्यसभा में गुजारा, कई सेशन के बाद।
उन्होंने आगे कहा कि पहली बार 16 विपक्षी पार्टी और दो निर्दलीय सांसदों ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर किया, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय हैं पीएमएलए के संशोधन के बारे में, जो 2014 और 2018 के बीच में लाया गया था मोदी सरकार की ओर से, उस निर्णय के खिलाफ अपनी बुलंद आवाज उठाई और उन्होंने कहा कि हम इसका रिव्यू करवाएंगे। 16 पार्टी, जिसमें टीएमसी और आम आदमी पार्टी भी शामिल थी और दो निर्दलीय सांसद राज्यसभा के शामिल हैं। मैं समझता हूं कि ये बहुत बड़ी एक उपलब्धि है इस सत्र में, इसपर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में सभी पार्टियों का एक होना, इसकी कड़ी आलोचना करना और इसका रिव्यू मांगना, मैं समझता हूं एक महत्वपूर्ण कदम है, हमारे लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए है।



