जेईई मेन : एलन से 11 स्टेट टॉपर्स - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

जेईई मेन : एलन से 11 स्टेट टॉपर्स

कोटा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई-मेन जून-2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एलन कॅरियर इंस्टिट्यूट के छात्रों ने एक बार फिर रिजल्ट में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। एलन के निदेशक डॉ. ब्रजेश माहेश्वरी ने कहा कि संस्थान की कक्षा की छात्रा स्नेहा पारीक ने एक आदर्श अंक प्राप्त कर कीर्तिमान बनाया है। स्नेहा ने 300 में से 300 अंक 100 पर्सेंटाइल के साथ हासिल किए हैं और असम राज्य में शीर्ष पर हैं। इसके साथ ही एलन की कक्षा की छात्रा नव्या ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर राजस्थान राज्य में टॉप किया है। इसी तरह कुशाग्र श्रीवास्तव ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर झारखंड में टॉप किया है। डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि 11 स्टेट टॉपर एलन के हैं। नव्या राजस्थान से टॉपर हैं, ओडिशा से दिव्यांशु मालू, मध्य प्रदेश से सम्यक जैन, महाराष्ट्र से अद्वै कृष्ण, झारखंड से कुशाग्र श्रीवास्तव, गुजरात से महित गांधीवाला, छत्तीसगढ़ से अभिनव राजेश श्रीपाद, चंडीगढ़ से सारा सिंगला, बिहार से आदित्य अजय, एसपी पुडुचेरी से सिद्धार्थ और असम से स्नेहा पारीक। 1963 एलन के छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

Related Articles

Back to top button