business
Utility News: SBI ने अपने ग्राहकों को दिया दिवाली तोहफा, आप भी हो जाएंगे खुश

इंटरनेट डेस्क। दिवाली से पहले सार्वजनिक क्षेत्र के सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस बार बैंक ने अपने ग्राहको के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
आपकों बता दें की यह दरें 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी स्कीम पर बढ़ाई गई है। एसबीआई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है।
बैंक अब 2 करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 3 से लेकर 5.85 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं। साथ ही सीनियर सिटीजनस को 3.50 से लेकर 6.65 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं।



