Utility News: कम पैसे में शुरू कर सकते है आप ये बिजनेस, नहीं करना होगा ज्यादा खर्च - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: कम पैसे में शुरू कर सकते है आप ये बिजनेस, नहीं करना होगा ज्यादा खर्च

इंटरनेट डेस्क। हर किसी का सपना होता है की वो प्राइवेट काम को छोड़कर खुद का ही कोई छोटा या बड़ा व्यापार करें, बिजनेस करें। लेकिन इन सबके आड़े आ जाता है पैसा। ऐेसे में आपकों आज बताने जा रहे है की आप कम पैसों में कौनसा बिजनेस शुरू कर सकते है। जी हां आप तेल मिल के बिजनेस की शुरुआत कर सकते है।

देश में तेल की काफी मांग रहती है ऐसे में ये ऐसा व्यापार है जो कभी बंद नहीं होता है। आपके घर में ही बिना तेल के आप खाना नहीं बना सकते है। ऐसे में तेल का व्यापर कभी बंद होने वाला भी नहीं है और आपकों मुनाफा देने वाला है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको एक अच्छी जगह का चुनाव करना है।

तेल निकालने के लिए गांवो से आप कच्चा माल खरीद सकते है और मशीनरी, बोतल, टिन ये आप शहर से ले सकते है। आपकी मशीन और इस सामाना को आप कम दाम में ले सकते है साथ ही सरकार की और से नया व्यापार शुरू करने के लिए कई तरह की योजनाए चल रही है उसमें आप लोन भी ले सकते है।

Related Articles

Back to top button