Utility News: ओपीएस का लाभ देगा अब यह राज्य भी! कर्मचारियों को मिलेगा फायदा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: ओपीएस का लाभ देगा अब यह राज्य भी! कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट होने के बाद यह चाहता है की उसे रिटायरमेंट के बाद हर महीने घर बैठे उसकी पेंशन मिलती रहे। लेकिन केंद्र सरकार और कई राज्य की सरकारें यह काम करने को तैयार नहीं है। हालांकि राजस्थान,छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों ने इसकी शुरूआत कर दी है। इन राज्यों ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर दी है। इसके बाद अब पंजाब भी इस लिस्ट में शामिल होने जा रहा है।

जी हां पंजाब सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जा चुका है।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान से पुरानी पेंशन योजना के बारे में बताते हुए कहा की मंत्रिमंडल ने पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना से अनेक कर्मचारियों को फायदा होगा। अब योजना को लेकर सरकार अपनी तैयारी करेगी और उसके बाद ओल्ड पेेंशन स्कीम लागू कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button