CG- खुद के AK-47 राइफल से जवान को लगी गोली..हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG- खुद के AK-47 राइफल से जवान को लगी गोली..हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती..








दंतेवाड़ा। एक जवान के सीने में गोली लगी है। ये गोली कैसे और किस परिस्थिति में लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, जानकारी ये मिली है कि जवान को अपने ही एके 47 से गोली लगी है। जवान का नाम विजय नाग है, जो अरनपुर थाने में पदस्थ था।

जानकारी के अनुसार, खुद की रायफल से चली गोली में ही विजय नाग घायल हुआ है। जवान विजय नाग को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। AK 47 चली गोली विजय नाग के सीने में लगी है। जवान विजय नाग अरनपुर जगरगुंडा सड़क में हुए ब्लास्ट के बाद टुकड़ी के साथ पहुंचा था। मौके से लौटने के दौरान विजय नाग के एके 47 से गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी।






Related Articles

Back to top button