त्रिपुरा में एनएलएफटी के दो उग्रवादी गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

त्रिपुरा में एनएलएफटी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

अगरतला,16 दिसंबर (ए) ।त्रिपुरा में प्रतिबंधित संगठन नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) से जुड़े दो उग्रवादियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) ज्योतिषमान दास चौधरी ने कहा कि पुलिस के एक दल ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए उत्तरी त्रिपुरा जिले के खसनाम गांव में छापा मारा और दो उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इन उग्रवादियों ने बांग्लादेश से घुसपैठ करने के बाद एक घर में शरण ले रखी थी।

Related Articles

Back to top button