भूपेश बाेले - ईडी-आईटी से डराने की काेशिश कर रहे हैं, हम डरने वाले नहीं  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भूपेश बाेले – ईडी-आईटी से डराने की काेशिश कर रहे हैं, हम डरने वाले नहीं 

रायपुर(realtimes) प्रदेश में आज सुबह से ही तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारियाें और काराेबारियाें के यहां पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। इस मामले काे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है, भाजपा सीधी लड़ाई नहीं लड़ पा रही है. इसलिए सेंट्रल एजेंसियों का सहारा ले रही है। श्री बघेल ने कहा कि ईडी-आईटी की कार्रवाई से डराने की कोशिश की जा रही है। चुनाव तक इस तरह की कार्रवाई होगी, लेकिन जनता जान चुकी है, केंद्र में बैठी भाजपा सरकार कैसे सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 6 हजार करोड़ के चिटफंड घोटाला पर ईडी-आईटी की कार्रवाई क्यों नहीं होती  है। मैं बहुत पहले से कहता रहा हूं, ईडी आएगी, मेरी बात सच साबित हई है। ईडी आ गई है। यह आते रहेगी। लेकिन हम डरने वाले नहीं है। 

Related Articles

Back to top button