छत्तीसगढ़ में एक साथ 46 हजार पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप लगेंगे, 6 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

छत्तीसगढ़ में एक साथ 46 हजार पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप लगेंगे, 6 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन





रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक साथ 46616 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों की संख्या अधिक होने के कारण युवाओं की सुविधा के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। राज्य के सभी जिलों में कंपनियों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर युवाओं के इंटरव्यू लेंगे। एक बार आवेदन करने के बाद युवाओं को किसी और जिले में जाने की जरूरत नहीं है। नौकरी देने के लिए कैंप संबंधित जिलों में ही लगेंगे। रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी देने के लिए कौशल विकास प्राधिकरण के तहत यह मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है।

सभी जिलों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में इच्छुक युवा 6 दिसंबर तक गूगल लिंक shorturl.at/cqZ28 से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा क्यूआर कोड से भी आवेदक शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा संबंधी डिटेल भेज सकते हैं। इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94069-22469 या रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

रोजगार कार्यालय के अफसरों ने बताया कि अभी प्लेसमेंट कैंप में पदों की संख्या ज्यादा रहती है, लेकिन आवेदकों की संख्या कम। अधिकतर जगहों पर युवा आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन कैंप में शामिल नहीं होते हैं। इसलिए इस बार कैंप में शामिल होने से पहले ऑनलाइन फॉर्म जमा करवाए जा रहे हैं। ताकि इस बात की जानकारी रह सके कि किस जिले से कितने युवाओं ने आवेदन किया है। पदों और युवाओं की संख्या क्लियर होने के बाद रोजगार मेला आयोजित करने की सूचना अलग से जारी की जाएगी।








Related Articles

Back to top button