हार्ट अटैक से सीआरपीएफ के जवान की हुई मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

हार्ट अटैक से सीआरपीएफ के जवान की हुई मौत

बीजापुर
मिंगाचल सीआरपीएफ कैंप में तैनात एक जवान की सुबह नाश्ते के बाद तबीयत बिगड़ गई, कैंप में इलाज के दौरान रविवार सुबह आठ बजे जवान रविंद्र सिंह सिकरवार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक जवान रविंद्र सिंह सिकरवार मध्यप्रदेश, मुरैना के ग्राम भिमरोली का निवासी था। मृतक जवान सीआरपीएफ 222 बटालियन बीजापुर के मिंगाचल इलाके में पदस्थ था। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने जवान के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान रविन्द्र सिंह सिकरवार के शव का पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को उसके गृहग्राम के लिए भेजा जायेगा।

Related Articles

Back to top button