Kamal Nath : साल 2020 में लोकतंत्र का सौदा करके शिवराज अब कर रहे लोकतंत्र सम्मान की बात - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Kamal Nath : साल 2020 में लोकतंत्र का सौदा करके शिवराज अब कर रहे लोकतंत्र सम्मान की बात

भोपाल | मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान 2020 में लोकतंत्र का सौदा करने के बाद अब लोकतंत्र के सम्मान की बात कर रहे हैं। श्री कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा,'वाह शिवराज जी ! लोकतंत्र की हत्या कर सौदे से बनी अलोकतांत्रिक सरकार पर बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात ! 2०2० में लोकतंत्र का सौदा कर मध्यप्रदेश के 5 करोड़ से अधिक मतदाता भाईयों और बहनों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात ? सौदे की 25 विधान सभा के 56 लाख से अधिक मतदाताओं के मतों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात?'

श्री कमलनाथ ने श्री चौहान पर लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को इस सौदेबाजी की कीमत भी पता है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि लोकतंत्र का पाठ जनता ने भाजपा को 2018 में ही पढ़ा दिया था, और फिर पढ़ाने को तैयार है। दरअसल कल श्री चौहान ने श्री कमलनाथ के संदर्भ में कहा था कि उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव में मतदान न करके लोकतंत्र का अपमान किया है।

Related Articles

Back to top button