छठवीं एलीट सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में दपूमरे की दो खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छठवीं एलीट सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी में दपूमरे की दो खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण

बिलासपुर

मध्य प्रदेश भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में संपन्न छठवीं एलीट सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में (पुरुष और महिला) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महिला मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 20 से 26 दिसम्बर तक खेली गई।

इस छठवीं एलीट सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने अपने परिक्षेत्र में शानदार प्रर्दशन किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कु. शशि चोपरा ने स्वर्ण पदक, कु. पूनम ने स्वर्ण पदक एवं एस कलैवानी ने रजत पदक हासिल किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कु. शशि चोपरा ने 63 कि ग्रा. भार वर्गे में स्वर्ण पदक एवं कु. पूनम ने 60 कि ग्रा. भार वर्गे में स्वर्ण पदक हासिल किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कु. एस कलाइवानी ने 48 कि ग्रा. भार वर्गे में रजत पदक हासिल किया। कु. एस कलाइवानी ने इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। महाप्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button