national
मुख्यमंत्री आवास के पास खाली पड़ी इमारत में आग लगी

इंफाल: 15 जून (ए) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के यहां स्थित सरकारी बंगले के नजदीक राज्य सचिवालय परिसर के पास एक खाली पड़ी इमारत में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।
एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया गया।



