आज आएंगे आरएसएस के सुप्रीमो माेहन भागवत, रायपुर में रहेंगे एक सप्ताह - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

आज आएंगे आरएसएस के सुप्रीमो माेहन भागवत, रायपुर में रहेंगे एक सप्ताह

रायपुर(realtimes) राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सुप्रीमाे प्रमुख मोहन भागवत पहली बार एक सप्ताह के दाैरे पर आज शाम रायपुर पहुंचेंगे। उनके साथ निर्णय टोली के करीब दो दर्जन सदस्य भी आएंगे। यहां पर 10 से 12 सितंबर तक होने वाली अखिल भारतीय समन्वयक संघ की बैठक के पहले यहां पर तीन दिनों तक निर्णय टोली की कल से तीन दिनाें की बैठक प्रारंभ होगी। इसमें समन्वयक समिति की बैठक के एजेंडे तय होंगे।

रायपुर में पहली बार आरएसएस की राष्ट्रीय स्तर की बैठक हो रही है। इस बैठक में संघ के सभी राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों के साथ संघ से जुड़े तीन दर्जन संगठन के प्रमुख भी आएंगे। इस बैठक में तीन दिनों तक 36 संघों के बारे में राष्ट्रीय स्तर का विचार, विमर्श और साल भर की समीक्षा होगी। इस बैठक में रोज किन संघों से जुड़े एजेंडों पर चर्चा होगी, उसको तय करने का काम निर्णय टोली करेगी। संघ की किसी भी राष्ट्रीय बैठक से पहले एजेंडे तय करने का काम निर्णय टोली करती है। इस टोली में दो दर्जन से ज्यादा सदस्य हैं। निर्णय टोली के सभी सदस्यों के साथ ही माेहन भागवत भी आज रात तक यहां पहुंच जाएंगे।

कल से तीन दिन तक तय होंगे एजेंडे

जैनम भवन में ही सात से लेकर नौ सितंबर तक निर्णय टोली की बैठक मोहन भागवत की अध्यक्षता में होगी। 10 से 12 सितंबर तक होने वाली तीन दिनों की बैठक को लेकर पूरा फैसला हाेगा कि किस दिन किस मुद्दे पर चर्चा होगी। इसमें तय एजेंडों के मुताबिक ही समन्वयक समिति की बैठक होगी। आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है रोज के लिए करीब एक दर्जन संघों के एजेंडे तय होंगे। तीन दिनों में तीन दर्जन संघों के एजेंडे तय करने के बाद इन पर तीन दिनों तक मंथन होगा।

Related Articles

Back to top button