business
कनार्टक के 20 लाख युवाओं को तीन साल में हुनरमंद बनाएगी सरकार: Rajeev Chandrasekhar

बेंगलुरु: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को घोषणा की कि अगले तीन साल में 18-20 लाख कन्नड़ युवाओं को विभिन्न प्रकार के कौशल-प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा। चंद्रशेखर ने कहा कि इस अभियान में युवाओं को न केवल कारखाने के कामों में कुशल, बल्कि उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साफ-सुथरे काम के लिए भी योग्य बनाया जाएगा। इसके लिए डिजिटलीकरण के दौर में उन्हें उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हुनरमंद बनाया जाएगा।



