पूर्व आईपीएस अधिकारी ब्रजकिशोर रवि कांग्रेस में शामिल हुए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

पूर्व आईपीएस अधिकारी ब्रजकिशोर रवि कांग्रेस में शामिल हुए

नयी दिल्ली, दो नवंबर (ए) भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी ब्रजकिशोर रवि बृहस्पतिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।.

मूल रूप से बिहार के रहने वाले ब्रजकिशोर तमिलनाडु पुलिस में कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने किशोर का पार्टी में स्वागत किया।हुसैन ने कहा, ‘‘देश भर में लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। कांग्रेस के पक्ष में लहर है। विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव के नजरिये से यह महत्वपूर्ण है।’’

Related Articles

Back to top button