गुजरात में लंपी वायरस कहर! 1200 से ज्यादा मवेशियों की मौत, मंकीपॉक्स के बाद इस दुर्लभ संक्रमण से दहशत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

गुजरात में लंपी वायरस कहर! 1200 से ज्यादा मवेशियों की मौत, मंकीपॉक्स के बाद इस दुर्लभ संक्रमण से दहशत

कच्छ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह जडेजा ने आरोप लगाया कि सरकारी आंकड़े सच्चाई से कोसों दूर हैं। केवल कच्छ में ही करीब 25,000-3000 मवेशियों की मौत हो गई है। जडेजा ने कहा कि मृत मवेशियों को शहर या गांवों के बाहरी इलाके में फेंक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, अगर आप शहर का दौरा करेंगे, तो आप सड़कों पर मवेशियों के शवों को देख सकते हैं। बॉडी को इकट्ठा करने और उन्हें नष्ट करने के लिए नगर पालिका के पास कोई सिस्टम नहीं है।

भुज नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम ठक्कर ने कहा, शुरूआत में, हम यह पता नहीं लगा सके कि यह बीमारी कितनी तेजी से फैल रही है या इससे कितने मवेशियों की जान चली गई है, लेकिन बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की खबरें आ रही हैं। मृत मवेशियों के लिए नगरपालिका ने गहरे गड्ढे खोदे हैं और दो मीट्रिक टन नमक खरीदा है। ताकि उनके शरीर को नष्ट किया जा सके। जडेजा ने कहा कि कच्छ कांग्रेस कमेटी ने एक सर्वे शुरू कर दिया है और चरवाहों से मृत मवेशियों का विवरण साझा करने के लिए फॉर्म भरने के लिए कह रही है।

Related Articles

Back to top button