जयमाला सिंह आदिवासी कांग्रेस का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

जयमाला सिंह आदिवासी कांग्रेस का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त

रायगढ़l कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी कांग्रेस में कई नेताओं को नियुक्ति दी है। रायगढ़ की जयमाला सिंह को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए। अपना पुराना जनाधार खोज रही कांग्रेस पार्टी ने पुराने नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां दी हैं। आदिवासियों के लिए जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस में कई नेताओं को जगह दी है।

राजपरिवार की कांग्रेस नेत्री जयमाला सिंह को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है। उनके साथ बापू हरि चौरे को भी राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं छग के आदिवासी नेता व विधायक कवासी लखमा और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को नेशनल एक्जीक्यूटिव कमेटी में शामिल किया गया है। ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर्स में अमिता बिस्वाल, लक्ष्मी ठाकुर, बॉबी भगत, संतोष दीवान को रखा गया है।

Related Articles

Back to top button