कार पुलिया से टकराई, कार सवार दो लोगों की मौत, चालक घायल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कार पुलिया से टकराई, कार सवार दो लोगों की मौत, चालक घायल

जयपुर: एक अप्रैल (ए) राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक तेज गति की कार पुलिस से टकरा गयी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थानाधिकारी श्रीराम मीणा ने बताया कि जयपुर से दिल्ली जा रही कार दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर पुलिया से टकरा गई, जिसमें इसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि कार चालक घायल हो गया है।उन्होंने बताया कि घायल चालक को उपचार के लिये अलवर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अजय अरोडा (57) और राजेन्द्र सिंह (45) के रूप में की गई है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि चालक को झपकी आ जाने के कारण यह घटना हुयी । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button