भंडारा दुष्कर्म की घटना शर्मनाक, पुलिस और अस्पताल कर्मियों को संवेदनशील करेंगे : Fadnavis - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

भंडारा दुष्कर्म की घटना शर्मनाक, पुलिस और अस्पताल कर्मियों को संवेदनशील करेंगे : Fadnavis

मुंबई : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भड़ारा जिले में 35 वर्षीय महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को ''बहुत ही शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध के मामलों से निपटने के लिए नए सिरे से संवेदनशील बनाया जाएगा।

राज्य विधान परिषद में बहस के दौरान फडणवीस ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। फडणवीस के पास राज्य का गृह विभाग भी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) है, लेकिन उनका अनुपालन नहीं होता। इनका अनुपालन पुलिस थाने और अस्पतालों में होना चाहिए। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों को फिर से ऐसे मामलों के लिए संवेदनशील बनाया जाएगा। गौरतलब है कि महिला से दुष्कर्म की घटना 30 जून को उस समय हुई जब वह भंडारा जिले के गोरेगांव तहसील के अंतर्गत कमरगांव अपने भाई के घर जा रही थी। रास्ते में वाहन चालक ने महिला से दोस्ती की और दुष्कर्म करने के बाद छोड़ दिया।

पीड़िता को बाद में लखनी पुलिस थाने ले जाया गया लेकिन उसे अगली सुबह जाने दिया गया। अगले दिन उसके साथ कथित तौर पर दो लोगों अमित साल्वे और एजाज अंसारी ने कान्हालमोह नामक स्थान पर दुष्कर्म किया। महिला को दो अगस्त को कुछ राहगीरों ने बेहोशी की हालत में देखा और करधा पुलिस को सूचित किया जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया। फडणवीस ने बताया कि महिला कुछ मानसिक समस्या से गुजर रही है और उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, ''पीड़िता बहुत सी बातें नहीं बता पा रही है। पहले आरोपी को अब भी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। महिला ने बताया है कि टेम्पो चालक श्रीराम मुर्कते ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है।

Related Articles

Back to top button