छत्तीसगढ़ में कोरोना के पॉजिटिविटी दर में गिरावट, 24 घंटे में मिले 31 मरीज - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

छत्तीसगढ़ में कोरोना के पॉजिटिविटी दर में गिरावट, 24 घंटे में मिले 31 मरीज

रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना के रफ्तार में अब धीरे-धीरे लगाम लग रही है। बीते कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में  24 घंटे में 31 नए कोरोना मरीज आए हैं। वहीं 1772 सैम्पलों की जांच की गई है। इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 1.75 प्रतिशत रही। वहीं रायपुर में 1 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है।आज सबसे ज्यादा दुर्ग से 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 45 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। आज नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सक्रीय कोरोना संक्रमितों की तादाद घटकर रह गई हैं।

Related Articles

Back to top button