Rajasthan : गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह करने के दिए आदेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rajasthan : गोविंद सिंह डोटासरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह करने के दिए आदेश

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं को रविवार को सभी जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह करने का निर्देश दिया है।

पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह किया जाएगा। जयपुर जिला (नगर) कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सत्याग्रह कलेक्ट्रेट सर्किल बनी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष होगा।

Related Articles

Back to top button