national
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सरकारी बंगला खाली किया

नयी दिल्ली: 11 जुलाई (ए) हाल में लोकसभा चुनाव हार गयीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के लुटियंस क्षेत्र में 28, तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।



