national
श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को,निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-धन्य महसूस कर रहा हूं

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (ए) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रित किया। समारोह 22 जनवरी को होने की उम्मीद है।.
मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं और यह उनका सौभाग्य है कि वह अपने जीवनकाल में, इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे।.



