मोदी आज रायगढ़ में, देंगे 64 साै कराेड़ की छत्तीसगढ़ काे सौगात, आमसभा भी हाेगी

रायपुर(realtimes) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे इतजार के बाद आज दाेपहर काे राय़गढ़ आ रहे है। यहां पर 64 साै कराेड़ की कई याेजनाओं की साैगात दंगे। इसी के साथ आम सभा काे भी संबोधित करेंगे। रायगढ़ में भी रायपुर की तरह ही दाे मंच बनाए गए हैं। एक मंच पर पहले सरकारी कार्यक्रम हाेगा, इसके ठीक बाद दूसरे मंच पर भाजपा की चुनावी सभा काे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल हाेने की संभावना नहीं है, क्याेंकि उनका पहले से ही कार्यक्रम तय है। पीएम के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हाेंगे।
प्रधानमंत्री रायगढ़ में आज रायगढ़ में दो घंटे रहेंगे। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय हो गया है। प्रधानमंत्री रायगढ़ में आम सभा करने के साथ ही सरकारी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। राजधानी रायपुर की तरह ही कोड़ातराई में एक साथ दो मंच तैयार किया गए हैं। एक मंच पर पहले सरकारी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दूसरे मंच पर भाजपा की आम सभा होगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से विशेष विमान द्वारा दोपहर को दो बजे जिंदल हवाई पट्टी रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा वे सभा स्थल को़ड़ातराई जाएंगे। वहां पर सबसे पहले 2.30 से 3.00 बजे तक सरकारी कार्यक्रम होंगे। इसमें कोयला ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम होंगे। इसके बाद तीन बजे से चार बजे तक आम सभा को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। सभा के बाद वे विशेष विमान से दिल्ली लौटेंगे।
28 को बिलासपुर आएंगे
प्रधानमंत्री का 14 सितंबर के बाद एक बार फिर से 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ आना होगा। इस बार उनका बिलासपुर आना होगा। भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन बिलासपुर में होगा। इसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी आम सभा होगी। इस आम सभा में भाजपा ने दो लाख से ज्यादा की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।



