
तेलंगाना कांग्रेस ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की 73वीं जयंती पर हैदराबाद में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी समेत कांग्रेस कई पूर्व सांसदों और मंत्रीयों ने सीएम के. चंद्रशेखर राव से हैदराबाद में वाईएसआर का स्मारक बनाने की मांग की।
इससे पहले रेवंत रेड्डी, पूर्व सांसद और राजशेखर रेड्डी के करीबी दोस्त के. वी. पी रामचंद्र राव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख मल्लू भट्टी विक्रमार्क, पूर्व मंत्री पोन्नाला लक्षमैया, मोहम्मद अली शब्बीर, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दासोजू श्रवण और अन्य लोगों ने पंजागुट्टा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वाईएसआर को श्रद्धांजलि दी।



