
शिंजो आबे पर हमलावर ने दो गोली चलाई
बता दें, जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजे आबे चुनाव प्रचार कर हे थे। हमले के बाद के कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है।
खबरों की मानें तो शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई। पहली गोली आबे के सीने के आरपार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। इसके बाद वह वहीं गिर गये और आसपास भगदड़ मच गई।
इस बीच शिंजो को हार्ट अटैक भी आ गया। इसके बाद मौके पर ही CPR देकर उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।



