Sports News: सिधु ने जीता महिला एकल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

Sports News: सिधु ने जीता महिला एकल का पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण

बर्मिंघम | भारत की बैडमिटन स्टार पुसरला वेंकट सिधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सोमवार को कनाडा की मिशेल ली को 2-0 से हराकर पहली बार महिला एकल का राष्ट्रमंडल स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिधु ने ग्लासगो 2014 खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट मिशेल को 21-15, 21-13 से मात दी। रियो 2016 की सिल्वर मेडलिस्ट सिधु जब कोर्ट में आयीं तो उनके पैर में बैंडेज बंधी हुई थी , लेकिन यह उनके खेल को जरा भी प्रभावित नहीं कर पाया।

पहले गेम में उन्हें मिशेल की ओर से चुनौती मिली, लेकिन दूसरे गेम में कनाडाई खिलाड़ी की अप्रत्याशित गलतियों ने सिधु के लिये जीता का रास्ता आसान कर दिया।इससे पहले सिधु ने ग्लासगो 2014 खेलों में कांस्य और गोल्डकोस्ट 2018 खेलों में रजत जीता था, और इस जीत के साथ सिधु ने राष्ट्रमंडल पदकों का सेट पूरा कर लिया है। वह गोल्डकोस्ट 2018 में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं, लेकिन महिला एकल में उन्होंने पहली बार सोना जीता है।

Related Articles

Back to top button