Sports News : रोहित को पीछे छोड़कर गुप्टिल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

एडिनबर्ग | न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर टी20अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। पैंतीस वर्षीय गुप्टिल ने 31 गेंदों पर 40रन बनाए और इस दौरान रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। गुप्टिल के सलामी जोड़ीदार फिन एलन ने भी
अपना पहला टी20शतक जमाया। उन्होंने 56 गेंदों पर 101 रन बनाए जिससे पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम आठ विकेट पर 157 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की तरफ से ईश सोढ़ी ने 28 रन देकर चार और माइकल सेंटनर ने 23 रन देकर दो विकेट लिए।
अपनी पारी के दौरान गुप्टिल ने टी20अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी रन संख्या 3399 पहुंचाई और रोहित शर्मा की 3389 रन की संख्या को पीछे छोड़ा। इनके बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (3308 रन), आयरलैंड के वनडे कप्तान पाल स्टîलग (2894 रन) और आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिच (2855 रन) का नंबर आता है। कोहली 2021 में टी20अंतरराष्ट्रीय में 3000रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।



