Sensex, Nifty शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर, श्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86% के नुकसान में - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Sensex, Nifty शुरुआती कारोबार में नए रिकॉर्ड स्तर पर, श्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86% के नुकसान में

मुंबई: विदेशी कोषों के प्रवाह और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए।बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 128.6 अंक चढक़र 66,189.50 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 47.65 अंक के लाभ से 19,612.15 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 79.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।सेंसेक्स के शेयरों में विप्रो, टेक महिंद्रा, पावरग्रिइन्फोसिस,हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और टाइटन के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में कारोबार कर रहा है।

 

 

Related Articles

Back to top button