SBI ने ATM से कैश निकालने के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बिना OTP नहीं निकाल सकते पैसे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

SBI ने ATM से कैश निकालने के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बिना OTP नहीं निकाल सकते पैसे

नई दिल्ली : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने एटीएम से कैश निकालने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब एसबीआई के एटीएम से कैश निकालते समय आपको एक स्पेशल नंबर भरना होगा, जो कि आपके मोबाइल नंबर पर आएगा। अगर आप ये नंबर नहीं डालते तो आपका कैश अटक जाएगा।

बैंक ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांजैक्शन को और अधिक सुरक्षित बनाने और ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। ग्राहक बिना OTP डाले एटीएम से कैश नहीं निकाल सकता।

बता दें कि यह OTP आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा। जिसको कैश निकालते समय आपको एटीएम में भरना होगा। उसके बाद ही आप एटीएम से कैश ले सकते हैं। आपको बता दें कि बैंक ने ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए 10,000 और उससे ज्यादा की रकम निकासी पर यह नया नियम लागू किया है।

Related Articles

Back to top button