धोनी की वापसी को लेकर आई बुरी खबर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Sports

धोनी की वापसी को लेकर आई बुरी खबर

आईपीयल: आईपीयल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अभी और लंबा खिंचता नजर आ रहा है। एमएस धोनी की वापसी को लेकर उम्मीदें जरूर बनी हुई थीं, लेकिन एक नए झटके ने उनकी वापसी को टाल दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने खुलासा किया है कि धोनी की वापसी में देरी की वजह उनकी पिंडली की चोट का फिर से उभरना है। टूर्नामेंट से पहले लगी इस चोट के कारण धोनी को शुरुआत में सिर्फ दो हफ्तों के लिए बाहर माना जा रहा था, लेकिन अब लगभग एक महीना बीत चुका है और CSK अपने आठ मैच खेल चुकी है, जिसमें धोनी एक बार भी नजर नहीं आए।

 

वॉर्म-अप मैच में फिर उभरी चोट

 फ्लेमिंग ने टीम की पांचवीं हार के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि वॉर्म-अप मैच के दौरान धोनी की चोट फिर से उभर गई थी, जिससे उनकी वापसी फिर से टल गई। कोच ने धोनी की वापसी को लेकर कहा कि वह काफी उत्सुक हैं, लेकिन पिंडली की चोट मुश्किल होती है। अगर वह तेजी से दौड़ते हैं और फिर से चोटिल हो जाते हैं, तो वह लंबे समय के लिए बाहर हो सकते हैं। हमने थोड़ा जल्दी करने की कोशिश की, लेकिन वॉर्म-अप मैच में उनकी चोट फिर उभर गई, ऐसा उन्हें समझ में आया है। तब से वह लगातार मेहनत कर रहे हैं ताकि मूवमेंट बेहतर हो सके, लेकिन यह एक झटका था, इसलिए इसमें उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है।

फैंस को धोनी के फिट होने का इंतजार
हालांकि, धोनी लगातार नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से थ्रोडाउन का सामना कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें फिजियो के साथ दौड़ते और फिर नेट्स में स्पिनरों के खिलाफ अभ्यास करते भी देखा गया। फ्लेमिंग ने आगे कहा कि धोनी फिजियो के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और पूरा रिहैब कर रहे हैं। हम बस उनके फिट होने के संकेत का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वह यही कह सकते हैं कि इसे हल्के में न लें, वह लगातार बेहतर कर रहे हैं और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। टीम ने 8 मैचों में से 5 में हार झेली है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। अब CSK को अगला मुकाबला 2 मई को अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है, जिसके लिए टीम को पांच दिन का ब्रेक मिला है।

Related Articles

Back to top button