Rishi Sunak के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर पंजाब में उनके रिश्तेदारों ने की खुशी प्रकट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

Rishi Sunak के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर पंजाब में उनके रिश्तेदारों ने की खुशी प्रकट

लुधियाना: ऋषि सुनक के यहां लुधियाना में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने उनके ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के व्यक्ति को उस देश (ब्रिटेन) का प्रधानमंत्री बनते हुए देखना गर्व का पल है, जिसने कभी भारत पर शासन किया था।

लुधियाना में रहने वाले सुनक के रिश्तेदारों में उनकी मां उषा सुनक के चचेरे भाई सुभाष बेरी भी हैं। बेरी ने कहा कि उनके चाचा और ऋषि सुनक के नाना रघुबीर बेरी (92) फिलहाल लंदन में रहते हैं।

बेरी परिवार के एक अन्य सदस्य अजय बेरी ने ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक भारतीय मूल के व्यक्ति को उस देश का प्रधानमंत्री बनते देखना गर्व का पल रहा है, जिसने कभी भारत पर शासन किया था। ऋषि सुनक ने मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

Related Articles

Back to top button