जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Spread the love

श्रीनगर, 19 जून (ए) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की आशंका है, जबकि दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर दो शव देखे गए हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बरामद नहीं किया जा सका है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी – एक पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान – घायल हो गए।

The post जम्मू-कश्मीर: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर appeared first on Asian News Service.

Related Articles

Back to top button