मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Rahul Gandhi: सरकार ने राहुल गांधी को भेजा घर खाली करने का नोटिस, एक महीने का दिया समय

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी का मुसीबते पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। मानहानी मामले में दो साल की सजा और उसके बाद में सांसदी जाना क्या कम था की अब उनकों बंगला खाली करने का नोटिस भी थमा दिया गया है। जी हां जानकारी सामने आई है की अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अब बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है।

खबरों के अनुसार जिस दिन नोटिस जारी हुआ है, उस दिन से 30 दिन के भीतर राहुल गांधी को बंगला खाली करने को कहा गया है। यानी राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक बंगला खाली करने को कहा गया है। ऐसे में राहुल गांधी के सामने ये एक नई परेशानी भी आ गई है।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी को यह बंगला साल 2014 में उत्तर प्रदेश के अमेठी से जीतने के बाद आवंटित किया गया था। जिसके बाद से अब तक वो इसी बंगले में रह रहे थे। सूरत की एक अदालत ने राहुल गांधी को 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button