business
Pune की Gera डेवलपमेंट्स ने Amitabh Bachchan को बनाया ब्रांड अम्बैसडर

नई दिल्लीः पुणो की रियल एस्टेट कंपनी गेरा डेवलपमेंट्स ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को कंपनी का ब्रांड अम्बैसडर बनाया है। गेरा डेवलपमेंट्स ने बयान में कहा कि वह जल्द ही बच्चन को लेकर मीडिया अभियान शुरू करेगी। कंपनी घर खरीदारों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने के लिए कई गतिविधियों की योजना भी बना रही है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक रोहित गेरा ने कहा, कि ‘गेरा डेवलपमेंट्स की पहचान के रूप में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को पाकर हमें बेहद खुशी हो रही है। बच्चन बेहतरीन काम करने वाले व्यक्ति हैं।’’ बच्चन ने कहा, ‘‘मैं गेरा डेवलपमेंट्स के साथ जुड़कर उत्साहित हूं। मुझे विशेष रूप से उनकी नयी अवधारणा और बच्चों के लिए खासतौर से बनाए गए घर पसंद आए।’’



