लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची

नई दिल्ली,21 अप्रैल (ए)। कांग्रेस ने रविवार को आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है ।पार्टी ने आंध्र प्रदेश की नौ और झारखंड की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। साथ ही कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने यहां से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है।

Related Articles

Back to top button