PM मोदी ने गुजरात में रखी C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट केंद्र की नींव, बोले-परिवहन विमान सेना को मिलेगी ताकत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM मोदी ने गुजरात में रखी C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट केंद्र की नींव, बोले-परिवहन विमान सेना को मिलेगी ताकत

गुजरातः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दौरे पर हैं। इसी दौरान पीएम मोदी ने गुजरात के वडोदरा में C-295 परिवहन विमान निर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि भारत ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर ग्लोब’ मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है। अब भारत परिवहन विमान का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा। आज भारत में इसकी शुरूआत हो रही है और मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े यात्री विमान भी भारत में ही तैयार किए जाएंगे।

आगे उन्होंने कहा कि आज भारत को दुनिया का बड़ा विनिर्माण हब बनाने की दिशा में हम बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं। भारत आज अपना लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी बना रहा है। यहां बनने वाले परिवहन विमान हमारी सेना को तो ताकत देंगे ही, इससे हमारे विमान निर्माण के लिए एक नए पारिस्थितिक तंत्र का भी विकास होगा। शिक्षा और संस्कृति के रूप में प्रतिष्ठित वड़ोदरा अब विमानन क्षेत्र हब के रूप में नई पहचान बनाएगा। वायु यातायात के मामले में हम जल्द ही हवाई यातायात के मामले में हम दुनिया के शीर्ष 3 देशों में पहुंचने वाले हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि एगले 4-5 वर्षों में करोड़ो नए यात्री हवाई सफर के यात्री होने वाले हैं। अनुमान है कि आने वाले 10-15 वर्षों में भारत को 2000 से अधिक यात्री और कार्गो विमानों की आवश्यकता होगी। यह दर्शाता है कि भारत का विकास कितनी तेजी से होने वाला है।

Related Articles

Back to top button