PM Modi State Dinner: प्रधानमंत्री मोदी के स्टेट डिनर का मेन्यू कार्ड सामने आया, जानें मेन्यू में क्या-क्या शामिल - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM Modi State Dinner: प्रधानमंत्री मोदी के स्टेट डिनर का मेन्यू कार्ड सामने आया, जानें मेन्यू में क्या-क्या शामिल

PM Modi State Dinner: इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका के दौरे पर है जहां राजकीय यात्रा का आज उनका दूसरा दिन है। पीएम मोदी के सम्मान में आज रात व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा। डिनर को शेफ नीना कर्टिस ने डिनर के मेन्यू की जानकारी दी है।
शेफ नीना कर्टिस ने बताया राजकीय खाने में लेमन- योगर्ट सॉस, क्रिस्प्ड मिलेट केक, मैरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कॉर्न कर्नेल सैलेड, कॉम्प्रेस्ड वाटरमेलन, टैंगी एवेकाडो सॉस और स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम लिस्ट में शामिल है। इसके साथ ही फर्स्ट लेडी जिल बाइडन का कहना है कि पीएम मोदी शाकाहारी हैं तो इसलिए वेज फूड रखा गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौके पर मोटे अनाज की खासियतों के बारे में बात की है। इसलिए जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर में बाजरे को भी शामिल किया है। पीएम के लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में स्टेट डिनर का आयोजन किया गया है। स्टेट डिनर के लिए सजावट का भी खास ख्याल रखा गया है और डिनर की थीम भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर पर रखी गई है।

डिनर के दौरान परफॉर्मेंस

रिपोर्ट्स की मानें तो स्टेट डिनर के बाद ग्रैमी अवॉर्ड विनर जोशुआ बेल की परफॉर्मेंस होगी। उनके अलावा यूनिवर्सिटी ऑप पेन्सिल्वेनिया के Acapella ग्रुप पेन मसाला की भी परफॉर्मेंस होगी। अपने छठे दौरे पर पीएम मोदी की ये यात्रा बेहद खास मानी जा रही है। इस बार पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के न्यौते पर राजकीय यात्रा पर हैं। बता दें कि पीएम मोदी दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अमेरिका ने राजकीय दौरे पर आमंत्रित किया है। इससे पहले 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका की स्टेट विजिट पर गए थे।
अब पीएम मोदी अपने दौरे पर अमेरिकी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी 2016 में अमेरिकी दौरे के दौरान अमेरिकी संसद को संबोधित कर चुके हैं और पीएम मोदी पहले भारतीय नेता होंगे जो अमेरिकी संसद को 2 बार संबोधित करने वाले ।

Related Articles

Back to top button