प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, राजनाथ रक्षा और शाह गृह मंत्री बने रहेंगे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

प्रधानमंत्री मोदी ने किया विभागों का बंटवारा, राजनाथ रक्षा और शाह गृह मंत्री बने रहेंगे

नयी दिल्ली: 10 जून (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सभी नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। उन्होंने अपनी नयी मंत्रिपरिषद में वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री, अमित शाह को गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और एस जयशंकर को विदेश मंत्री के पद पर बरकरार रखा है।

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नए मंत्रियों में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास विभाग, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को स्वास्थ्य के साथ ही रसायन व उर्वरक विभाग और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है।

Related Articles

Back to top button