मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

PM मोदी आज बंगाल के मछुआरों से करेंगे ‘मन की बात’, पूर्वी मिदनापुर में खुशी की लहर

नई दिल्ली  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इस साल के अपने तीसरे ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 99वां एपिसोड सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी देश के 12 राज्यों के लोगों से बातचीत करेंगे। इसमें प. बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले को भी शामिल किया गया है, दीघा इसी के अंतर्गत आता है। यह समुद्र किनारे बसा एक पर्यटन स्थल है। यहां पर बहुत बड़ी संख्या में मछुआरे रहते हैं।

 मन की बात हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित होने वाला मासिक संबोधन है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से संवाद करते हैं। पीएम मोदी का ‘मन की बात’ शो ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित होगा। इसका सीधा प्रसारण सूचना और प्रसारण मंत्रालय, आकाशवाणी समाचार, डीडी समाचार, पीएमओ और यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा. इसके हिंदी प्रसारण के बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में भी इस कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।

Related Articles

Back to top button